HomeJaunpurJaunpur News : उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Jaunpur News : उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Jaunpur News : उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

Jaunpur News: Villagers caught the assailant, police released

चंदन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। दो दिन पूर्व युवक से मोबाइल छीनकर भाग रहे उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ा। जिसे पुलिस को सौंप दिया गया। पीडि़त ने घटना की तहरीर भी दी। लेकिन पुलिस ने रहम करते हुए शान्ति भंग में चालान कर अपने कर्तव्यों की इतिश्री कर ली। खुटहन थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी अंकुश यादव पुत्र महेन्द्र यादव नगर के खुटहन तिराहे पर अपनी बाइक खड़ी करके किसी से मोबाइल पर बात कर रहा था। इस दौरान बाइक पर सवार दो की संख्या में पहुंचे उचककों ने मोबाइल छीनकर भागने लगे। पीडि़त के शोर मचाने पर दौड़े लोगों ने एक आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले किया।

Jaunpur News : उचक्के को ग्रामीणों ने पकड़ा, पुलिस ने छोड़ा

पीडि़त ने घटना की तहरीर कोतवाली पुलिस को दी।जिसपर पुलिस ने मामला दर्ज कर जेल भेजने का आश्वासन देकर लौटा दिया। क्षेत्र के परासिन गांव निवासी आरोपी को पुलिस ने एक दिन थाने में बैठाने के बाद उसपर शान्ति भंग का केस दर्ज कर चालान भेज दिया। सूत्रों के अनुसार उक्त आरोपी पर आधा दर्जन से अधिक चोरी की तहरीर पीडि़तों द्वारा दी गई है। फिलहाल पुलिस की इस कारस्तानी की चर्चा नगर में जोरों पर है। मामले में पूछे जाने पर प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या ने बताया कि किसी ने कोई तहरीर नही दिया। इसलिए उसका शान्ति भंग में चालान किया गया है।

 

Must Read