HomeJaunpurJaunpur News : भागीदारी पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से की...

Jaunpur News : भागीदारी पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से की मुलाकात

Jaunpur News : भागीदारी पार्टी ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों से की मुलाकात

Jaunpur News : Partnership party met people by running awareness campaign

जनपद के तमाम विधानसभा सहित अन्य क्षेत्रों में दी गयी जिम्मेदारी

जौनपुर। नगर के रशीदाबाद के कुम्भार बस्ती में भागीदारी पार्टी पी ने जागरूकता अभियान के दौरान सभी जाति व धर्म के लोगों से मुलाकात किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष व पूर्व लोकसभा प्रत्याशी बृजेश प्रजापति ने मल्हनी विधानसभा अध्यक्ष अवधेश प्रजापति, जफराबाद विधानसभा अध्यक्ष चंदन प्रजापति, मछलीशहर विधानसभा अध्यक्ष धर्मेन्द्र प्रजापति, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा अध्यक्ष नन्दलाल प्रजापति, उपाध्यक्ष शोभनाथ प्रजापति, सचिव फूलचन्द्र प्रजापति, सदर विधानसभा अध्यक्ष पंकज बिन्द, जिला उपाध्यक्ष नवनीत प्रजापति व रामलाल प्रजापति को सदस्य नियुक्त करते हुए कहा कि भागीदारी पार्टी पी सभी जाति व धर्म को लेकर प्रजापति सामज में एकता की क्रान्ति लाकर वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भागीदारी संकल्प मोर्चा के नेतृत्व में आज की दर्द भरी भाजपा सरकार को सत्ता से बाहर करेंगे, क्योंकि उत्तर प्रदेश की जनता योगी सरकार से ऊब चुकी है और अपने को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

देश व प्रदेश की जनता हमारे पार्टी के मुखिया प्रेमचन्द्र प्रजापति व सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर की सरकार बनाने का मन बना चुकी हैं। आने वाले कल में सम्पूर्ण भारत में गुलाबी व पीला झण्डा लहरायेगा। अध्यक्षता आरके कान्वेन्ट स्कूल के प्रबंधक अरूण प्रजापति व कोषाध्यक्ष सावन प्रजापति ने संचालन किया। इस अवसर पर जिला सलाहकार ब्रहमदेव प्रजापति, लक्ष्मन प्रजापति, संतोष कुमार, विनोद कुमार, सुरेश प्रजापति, महेन्द्र कुमार, रीता, सुषमा, रीतू प्रजापति, मुंगराबादशाहपुर विधानसभा प्रभारी रविशंकर प्रजापति, तरहटी ग्रामसभा उपाध्यक्ष अमर बहादुर प्रजापति आदि लोग मौजूद रहे।

हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 7007529997, 9918557796

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

Must Read