Jaunpur News : स्कूली बच्चों के ट्राली पर ईंट ले जाने का वीडियो हुआ वायरल
वीडियो वायरल होते ही शिक्षा विभाग में मचा हड़कम्प
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। केंद्र सरकार से लेकर राज्य सरकार शिक्षा व्यवस्था पर करोड़ों रुपया खर्च कर शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने को लेकर हर संभव प्रयास कर रही है परंतु आलम ये है कि प्राथमिक विद्यालयों पर कार्यरत गैरजिम्मेदार शिक्षको की कार्यशैली से कही ना कही शिक्षा व्यवस्था चरमरा रही हैं महीनो दर महीनो देश के कोने—कोने से ऐसे वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो रहे है जिसे देखकर शिक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़ा करता है।
एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। बता दें कि स्थानीय विकास खण्ड के बेहड़ा प्रथम विद्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब छात्रों द्वारा विद्यालय परिसर में टाली से ईट ला रहे छात्रों का वीडियो सोसल मीडिया पर वायरल हो गया। देखते ही देखते शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया। वीडियो के आधार पर जब खण्ड शिक्षा अधिकारी मुकेश राय से टेलीफोनिक वार्ता की गई तो उन्होंने बताया कि जौनपुर में बीसी के लिए आया हू। जैसे ही बीसी खत्म होती है। मौके पर पहुंच जांच कर शिक्षको पर उचित कार्यवाही की जायेगी।
सबसे बड़ा सवाल है कि विद्यालयो में बच्चो को शिक्षित कर उनके सुनहरे भविष्य को सजाने व संवारने का काम किया जाता है, मगर उसी विद्यालय में छात्रों को शिक्षित करने के बजाय उनसे काम कराना कितना सही है। बहरहाल प्राथमिक विद्यालयों की लापरवाही उजागर भी होती है, उस पर कार्यवाही भी की जाती है। बाबजूद इसके भी प्राथमिक विद्यालयों की लापरवाही सुधरने के बजाय बढ़ती ही देखी जा रही है जो सोसल मीडिया पर जमकर वायरल भी होती है। आखिर कब प्रदेश सरकार द्वारा ऐसे गैरजिम्मेदार शिक्षको पर कठोर कार्यवाही करेगा जिसे देखकर अन्य शिक्षकों को सिख मिलेगी?
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।













