HomeJaunpurJaunpur News : एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने तोड़वाया गेट

Jaunpur News : एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने तोड़वाया गेट

Jaunpur News : एसडीएम के आदेश पर तहसीलदार ने तोड़वाया गेट

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के केरांव गांव में शेषमणि दूबे ने अपने घर जाने वाले रास्ते पर एक ऊंचा गेट बनवाए थे जिसका एक पीलर उनके चक नम्बर 3 में तथा दूसरा पीलर ग्राम समाज की जमीन जिसका नम्बर 4 था। गेट बन जाने के बाद जब केरांव गांव के ही निवासी प्रदीप दूबे व दीपक दूबे को जानकारी हुआ कि उक्त गेट का एक पीलर ग्राम समाज की जमीन में है।

उन्होंने उसका विरोध करते हुए एक प्रार्थना पत्र उपजिलाधिकारी केराकत के यहां दे दिये जिसमें उन्होंने जांच करके गेट तोड़कर ग्राम समाज की जमीन पर गेट बनाकर हुए अतिक्रमण को खाली कराने का अनुरोध किया था। प्रदीप दूबे ने बताया कि यह मामला लगभग चार वर्षों से चल रहा था। बीच में कोरोना की वजह से सुनवाई समय पर नहीं हो सका लेकिन जैसे ही उपजिलाधिकारी ने गेट तोड़कर अतिक्रमण खाली कराने के लिए आदेशित किया। तभी तहसीलदार केराकत ने मामले को संज्ञान में लेकर मंगलवार को अपनी टीम के साथ पुलिस फोर्स और बुलडोजर को लेकर मौके पर पहुंच गये। गेट को तुड़वाकर निकाल दिया और ग्राम समाज की जमीन पर आने जाने का रास्ता साफ कर दिया। इस कार्यवाही से ग्रामवासियों में काफी प्रसन्नता है और चर्चा का विषय बन गया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read