HomeJaunpurJaunpur News : जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का वीडियो वायरल

Jaunpur News : जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का वीडियो वायरल

Jaunpur News : जेसीबी मशीन से तालाब खुदाई का वीडियो वायरल

बीडीओ ने कहा- अभी शुरू नहीं हुआ है काम
विनोद कुुमार
केराकत, जौनपुर। मनरेगा योजना के तहत ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध कराने की योजना केराकत ब्लाक में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। शिकायत है कि ब्लाक क्षेत्र के पूरनपुर गांव में मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत तालाब की खुदाई मजदूरों से नहीं, बल्कि जेसीबी मशीन से कराई जा रही है जिसका एक वीडिओ और फोटो भी वायरल हो रहा है। ब्लाक के अधिकारी हैं कि वे जानने के बाद मामले पर कार्रवाई के बजाय उसको छिपाने में लगे हैं जिससे नागरिकों में रोष है।

जानकारी के मुताबिक पूरनपुर गांव में 33 लाख रूपये की लागत से नवीन तालाब की खुदाई का काम हो रहा है। शिकायत है कि तालाब की खुदाई का काम मनरेगा मजदूरों के बजाय जेसीबी मशीन से कराया जा रहा है। इसके आलावा कार्य स्थल पर कार्य योजना का बोर्ड भी नहीं लगाया गया है। जेसीबी मशीन से खुदाई का वीडिओ वायरल हो रहा है। जेसीबी मशीन से काम कराये जाने से गांव के मनरेगा मजदूरों में आक्रोश है। अनेक लोगों ने बीडीओ अनिल कुशवाहा से इसकी शिकायत की है। इस बारे में पूछे जाने पर बीडीओ श्री कुशवाहा ने बताया कि अभी काम शुरू नहीं हुआ है। अभी तो जमीन की नापी कराई गई है और उसका स्टीमेट बनाया गया है। अब उस पर जल्द ही काम शुरू होगा। वीडिओ वायरल होने के बावत कहा कि इसके पहले जहां खुदाई का काम होना था, वहां विवाद के कारण रद्द कर दिया गया। उन्होंने बताया कि यदि किसी गांव से जेसीबी मशीन से खुदाई किए जाने की शिकायत आएगी तो संबंधित ग्राम प्रधान और सचिव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जायेगा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read