HomeJaunpurJaunpur News : नैक मंथन कार्यशाला तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

Jaunpur News : नैक मंथन कार्यशाला तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

Jaunpur News : नैक मंथन कार्यशाला तैयारी की कुलपति ने की समीक्षा

अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कुलपति सभागार में बुधवार को नैक मंथन की कार्यशाला की तैयारी की कुलपति ने किया समीक्षा। नैक से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। साथ में प्रारंभ के तीन क्राइटेरिया पर गहन विशेष जोर दिया गया।

इस मौके पर कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने कहा कि छात्रों, अध्यापकों, एंपलायर्स एवं एलुमनाई के फीडबैक को गूगल फार्म से भराया जाए। साथ ही कंसलटेंसी गाइडलाइन बनाने के लिए तीन सदस्यी समिति गठित करने की गई। इसमें डा. प्रदीप कुमार, डा. रजनीश भास्कर एवं डा. आशुतोष सिंह सदस्य रहेंगे। बताते चलें कि डा. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ में नैक मंथन कार्यशाला 4 और 5 अप्रैल को आयोजित है। इसमें प्रतिभाग की तैयारी हेतु यह बैठक की गई है। बैठक में विश्वविद्यालय के कुलसचिव महेंद्र कुमार, आईक्यूएसी. समन्वयक प्रो. मानस पाण्डेय, नैक एसएसआर अध्यक्ष प्रो. देवराज सिंह, प्रो. अशोक श्रीवास्तव, डा. धर्मेंद्र सिंह, डा. आशुतोष सिंह, डा. आलोक वर्मा, डा. प्रदीप कुमार, डा. रजनीश भास्कर, प्रियंका कुमारी उपस्थित थीं। 31 मार्च को पुनः शेष चार क्राइटेरिया पर चर्चा हेतु बैठक की जाएगी।
परीक्षा फार्म भराना व सत्यापन कराना अब सम्भव नहींः परीक्षा नियंत्रक
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय से सम्बद्ध महाविद्यालय की स्नातक और परास्नातक की परीक्षाएं 24 मार्च से शुरू हो चुकी है। कुछ महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों का परीक्षा फार्म वेरीफाई करके अंतिम तिथि तक विश्वविद्यालय को नहीं भेजें। इस कारण प्रवेश पत्र विश्वविद्यालय के लिए निर्गत करना अब असंभव है। विवि के परीक्षा नियंत्रक वी एन सिंह ने कहा है कि महाविद्यालयों की लापरवाही के चलते कुछ छात्रों का प्रवेश पत्र निर्गत नहीं हो पा रहा है। इसके लिए वह महाविद्यालय स्वयं जिम्मेदार हैं जिन्होंने परीक्षा फार्म को समय से सत्यापित कर विश्वविद्यालय को नहीं भेजा है।

 

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read