Jaunpur News : दो पहिया वाहनों के विरूद्ध चला सघन चेकिंग अभियान
पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देश एवं क्षेत्राधिकारी केराकत शुभम तोदी के पर्यवेक्षण में कोतवाली केराकत थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत और क्राइम इंस्पेक्टर दिग्विजय सिंह की मौजूदगी में बुधवार की शाम सरायबिरु चौराहे पर दोपहिया वाहनों का सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस सघन चेकिंग अभियान में दर्जनों वाहनों का चालान काटा गया। इस सघन चेकिंग अभियान से दुपहिया वाहन चालको में हड़कंप मच गया। इस सघन वाहन चेकिंग के दौरान भारी मात्रा में पुलिस बल के साथ सीओ केराकत शुभम तोदी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत, उपनिरीक्षक नान्हू यादव, हेड कांस्टेबल योगेश चौधरी, हेड कांस्टेबल संतोष गिरी, हेड कांस्टेबल शिव कुमार सिंह, हेड कांस्टेबल सोहेल अहमद, कांस्टेबल रामजी यादव, कांस्टेबल देवेंद्र पाल आदि तैनात रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















