HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : कुलपति ने युवा महोत्सव का 'लोगो' किया जारी

JAUNPUR NEWS : कुलपति ने युवा महोत्सव का ‘लोगो’ किया जारी

JAUNPUR NEWS : कुलपति ने युवा महोत्सव का ‘लोगो’ किया जारी

12-13 जनवरी को आयोजित होगा युवा महोत्सव
अजय विश्वकर्मा
सिद्दीकपुर, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में युवा महोत्सव का आयोजन 12-13 जनवरी को होने जा रहा है। कुलपति सभागार में कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य ने अंतर विश्वविद्यालयीय युवा महोत्सव का लोगो जारी किया। लोगो में पूविवि के मुख्य द्वार और जौनपुर के शाही पुल को भी समाहित किया गया है। उन्होंने कहा कि युवा महोत्सव में प्रदेश के विभिन्न भागों से आने वाले प्रतिभागियों के लिए विवि पूरी तरह तैयार है।

उन्होंने समिति के आयोजकों को युवा महोत्सव की तैयारी से जुड़े आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। युवा महोत्सव के नोडल अधिकारी डॉ मनोज मिश्र ने बताया कि दो दिवसीय युवा महोत्सव का उद्घाटन प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय करेंगे। उद्घाटन सत्र में पंजाब नेशनल बैंक वाराणसी के अंचल प्रबंधक अजय सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। युवा महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित होने वाले समापन सत्र के मुख्य अतिथि प्रदेश की उच्च शिक्षा राज्य मंत्री श्रीमती रजनी तिवारी होंगी। पूविवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस मौर्य कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगी।

प्रदेश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से भाग करने हेतु टीमों की अंतिम सूची तैयार की जा रही है। इस अवसर पर पूविवि के वित्त अधिकारी संजय राय, कुलसचिव महेंद्र कुमार, परीक्षा नियंत्रक वीएन सिंह, प्रो मानस पांडेय, प्रो अजय द्विवेदी, सहायक कुलसचिव अजीत प्रताप सिंह, अमृत लाल, डॉ. गिरधर मिश्र, कार्यक्रम संयोजक डॉ दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ सुनील कुमार, डॉ रसिकेश सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read