नरहट पुलिस ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर किया जब्त
मुकेश कुमार
नवादा (बिहार)। नरहट थाना पुलिस ने अवैध बालू लदे एक ट्रैक्टर को जप्त कर थाना लाया है। नरहट थाना अध्यक्ष सरफराज इमाम ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि थाना क्षेत्र अंतर्गत तिलैया नदी बालू घाट से चैनपुरा गांव के पास बालू माफिया दिनदहाड़े अवैध बालू निकालकर बेच रहा है।
सूचना के आलोक में थानाध्यक्ष सरफराज इमाम दलबल के साथ पहुंचे और अवैध बालू ले जाते हुए बिना नंबर प्लेट लगे ट्रैक्टर को जप्त कर नरहट थाना ले आया। पुलिस को देखते ही ट्रैक्टर ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि ट्रैक्टर के मालिक और ड्राइवर का सत्यापन कर उचित कार्रवाई की जाएगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












