HomeJaunpurJaunpur News : लखनऊ यात्रियों के लिये वाराणसी-लखनऊ शटल तैयार

Jaunpur News : लखनऊ यात्रियों के लिये वाराणसी-लखनऊ शटल तैयार

Jaunpur News : लखनऊ यात्रियों के लिये वाराणसी-लखनऊ शटल तैयार

17 नवम्बर से चलने की सम्भावना

जौनपुर। जौनपुर से लखनऊ के लिये चलने वाले वरुणा एक्सप्रेस के बदले सुपर फास्ट शटल सेवा के रूप में नई ट्रेन की सौगात मिलने की सम्भावना है। वाराणसी को लखनऊ से जोड़ने वाली गाड़ी संख्या 20401/20402 का शुभारंभ 17 नवंबर को किया जाएगा। यह नियमित ट्रेन प्रतिदिन सुबह 6 बजे कैंट स्टेशन (वाराणसी जंक्शन) से चलकर महज 4.10 घंटे में लखनऊ पहुंचेगी। इस ट्रेन में 14 साधारण श्रेणी, 1 वातानुकुलित श्रेणी और 2 एसएलआर समेत कुल 17 कोच लगाए जा रहे हैं।

विभागीय सूत्रों की मानें तो वरुणा एक्सप्रेस के बदले प्रस्तावित इस ट्रेन को शारदीय नवरात्र से चलाने का प्लान था लेकिन किन्हीं करणों से रेल प्रशासन बैकफुट पर आ गया था। फिलहाल यह ट्रेन वाराणसी के कैंट स्टेशन से सुबह 6 बजे ट्रेन खुलेगी जो जौनपुर सुबह 6.58 बजे, सुलतानपुर सुबह 7.56 बजे, निहालगढ़ सुबह 8.38 बजे होते हुए लखनऊ 10.10 बजे पहुंच जायेगी। इसी तरह लखनऊ से यह शटल ट्रेन शाम 6 बजे चलकर रात 10.10 बजे वाराणसी कैंट स्टेशन पहुंचेगी। इसके पहले यह ट्रेन निहालगढ़ में शाम 7.16 बजे, सुलतानपुर में 7.56 बजे और जौनपुर में रात 8.55 बजे पहुंचेगी।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read