Jaunpur News : पब्लिक इण्टर कालेज में छात्रों को लगी वैक्सीन
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के स्कूलों में 12 से 14 वर्ष के बच्चों को कोरोना टीकाकरण की रफ्तार तेज हो गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीम हर दिन स्कूलों में जाकर बच्चों को कोरोना रोधी टीका लगा रही है। बुधवार को फैजाबाद रोड स्थित पब्लिक इण्टर कालेज में शिविर लगाकर 30 छात्रों का टीकाकरण किया गया।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक ने बताया कि मंगलवार को बालिका इंटर कालेज में भी 48 छात्राओं को टीका लगाया गया था और उससे पहले सेंट थॉमस इण्टर कॉलेज, मून पब्लिक स्कूल, आदर्श शांति शिक्षण संस्थान, पूर्वांचल शिक्षा निकेतन, पारसनाथ भारती शिक्षा निकेतन और पूर्व माध्यमिक विद्यालय आदि विद्यालयों में भी टीकाकरण हो चुका है। टीकाकरण टीम में फार्मासिस्ट गिरीश चंद्र यादव और जेपी बरनवाल शामिल रहे। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. रफीक फारूकी ने अभिभावकों से बच्चों का जल्द टीकाकरण करा लेने की अपील की।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















