Saturday, June 13, 2026
HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये उर्वशी सिंह में...

JAUNPUR NEWS : समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये उर्वशी सिंह में दिल्ली में हुईं सम्मानित

-

JAUNPUR NEWS : समाज में उत्कृष्ट कार्य के लिये उर्वशी सिंह में दिल्ली में हुईं सम्मानित

शुभांशू जायसवाल
जौनपुर। दिल्ली में लाजपत भवन आडिटोरियम में मातृत्व दिवस पर इंडियन अचीवर अवार्ड सम्मान समारोह का आयोजन हुआ जहां जौनपुर से समाज में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट अध्यक्ष उर्वशी सिंह को सम्मानित किया गया।

इस बाबत उर्वशी जी ने कहा कि इस सम्मान के पात्र हम अकेले नहीं हैं। हमारे अतुल्य वेल्फेयर ट्रस्ट परिवार के सभी सदस्य हैं जो समय—समय पर साथ कार्य करने में हौसला बढ़ाते रहते हैं और पूरे दिल से साथ में खड़े रहते हैं। आज यह सम्मान पाकर बहुत गौरवांवित महसूस कर रही हूं।

बता दें कि उर्वशी ने पूरे कोरोना के महामारी में लोगों की मदद करती रहीं। किसी को खून की जरूरत पड़ती हो या कोई मेडिकल समस्या हो या महिलाओं को कोई जरूरत हो तो बिना समय देखे अपने स्तर तक कार्य करके लोगों की मदद करती रहती हैं। समय—समय पर जागरूकता संदेश और महिलाओं और बच्चियों को आत्मनिर्भर बनाने और जागरूक करने के लिए कार्यक्रम करती रहती हैंं।

उन्होंने कहा कि आज महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनने की जरूरत है जिसके लिए विगत कई वर्षों से महिलाओं और बच्चियों के लिए कार्य कर रही हैं। पिछले दिसंबर मे इनके अच्छे और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए दिल्ली में भी इनको अटल बिहारी वाजपेयी सम्मान से भी सम्मानित किया गया। इसके पहले अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर लखनऊ में आयोजित समारोह में भी उनको सम्मानित किया गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

LATEST POSTS

Jaunpur News: सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत

सड़क पर टूटकर लटका बिजली का पोल दुर्घटना को दे रहा दावत सोगर विद्युत उपकेन्द्र से प्रभावित क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप, उपभोक्ता परेशान...

Jaunpur News: योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति

योग से जागता है ऊर्जा और आत्मविश्वास: कुलपति 600 एनसीसी कैडेटों को कराया गया योगाभ्यासतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व...

Jaunpur News: पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ी

पीयूकैट-2026: आवेदन की अन्तिम तिथि 20 जून तक बढ़ीतेजस टूडे सं. विरेन्द्र यादव सरायख्वाजा, जौनपुर। पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में विश्वविद्यालय परिसर में संचालित...

Jaunpur News: जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवाना

जौनपुर की अदिति एवं संध्या सब जूनियर स्टेट बॉक्सिंग चैम्पियनशिप के लिये रवानातेजस टूडे सं. अजय विश्वकर्मा सिद्दीकपुर, जौनपुर। सहारनपुर में 15 से 18 जून तक...

Follow us

0FansLike
0FollowersFollow
0SubscribersSubscribe

Most Popular