JAUNPUR NEWS : किसानों के सोसाइटी केन्द्र पर हंगामा, पुलिस की मौजूदगी में बंटी खाद
विवेक सिंह
सिरकोनी, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नेहरूनगर स्थित साधन सहकारी समिति में शनिवार को डीएपी खाद के लिए किसानों ने खाद नही मिलने पर हंगामा मचाया। होमगार्डो द्वारा जब स्थिति नही संभाली गयी तब पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर खाद बंटवाया गया। उक्त समिति पर एक पखवाड़े बाद खाद शुक्रवार की देर शाम को आई थी। शनिवार को जैसे ही किसानों को पता चला कि डीएपी खाद मिलने वाली है। सुबह के समय ही आस पास के दर्जनों गांव के सैकड़ों की संख्या में किसान पहुंच गए।
मौके की हालत ऐसी हो गयी कि सचिव खाद कैसे बांटे समझ ही नहीं पा रहा था। उसके द्वारा जलालपुर थाने पर सूचना दी गयी तो वहां से दो होमगार्ड आ गए। किसान लेने के लिए किसान इतना हंगामा मचाये के होमगार्डो को जबरदस्ती हटा दिया। स्थिति बिगड़ती देख जानकारी थाने पर दी गयी। वहां से एक सब इंस्पेक्टर कई सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंचकर किसानों को समझाकर खाद वितरित कराया। वहीं दूसरी तरफ किसानों का कहना है कि सचिव द्वारा हमसे खाद का पैसा पहले से जमा करवा लिया गया है। हमको खाद नही मिल रही है। उधर सचिव बनवारी लाल यादव ने बताया कि 200 बोरी खाद आयी थी। जिसको उसमें जितना सम्भव है, डीएपी खाद दी गयी। खाद की अगली गाड़ी बहुत जल्द आएगी। सबको खाद मिल जाएगा।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











