JAUNPUR NEWS : खतरनाक कोबरा को लल्लन ने पकड़ा
केएस यादव
जफराबाद, जौनपुर। स्थनीय क्षेत्र के हुसेपुर गांव निवासी कृपाशंकर यादव के घर में घुसे एक खतरनाक कोबरा सांप को लल्लन मिश्र ने पकड़कर काबू में कर लिया। परिजनों के अनुसार घर में घुसे उक्त कोबरा सांप ने घर में घुसने वाले सभी लोगों के ऊपर हमले का प्रयास किया। घर मे कोई जाने की हिम्मत नहीं कर रहा था। अचानक मिसिरपुर गांव निवासी लल्लन मिश्र जो सांप को पकड़ने में माहिर है, ने काफी मशक्कत के बाद सांप को पकड़ लिया। उन्होंने मौके पर मोजूद लोगों से कहा कि अगर कभी सर्प या किसी जहरीले जानवर ने काट लिया तो झाड़—फूंक न करवाकर चिकित्सक के पास ले जाकर उपचार करवाना चाहिए।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।











