HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अनियंत्रित पिकप ने रेलवे फाटक किया क्षतिग्रस्त, बाधित रहा...

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित पिकप ने रेलवे फाटक किया क्षतिग्रस्त, बाधित रहा आवागमन

JAUNPUR NEWS : अनियंत्रित पिकप ने रेलवे फाटक किया क्षतिग्रस्त, बाधित रहा आवागमन

चालक समेत पिकप को पुलिस ने लिया हिरासत में
अमित गुप्ता
चन्दवक, जौनपुर। औड़िहार—जौनपुर रेलवे मार्ग के रामदेवपुर (गोनौली) गाँव के पास स्थित रेलवे फाटक न.12 को रविवार को वाराणसी से आजमगढ़ की तरफ बिस्किट से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर रेलवे फाटक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही फाटक क्षतिग्रस्त हो गया। फाटक टूटते देख गेटमैन ने तत्परता दिखाते हुए चालक समेत पिकअप को पकड़ लिया। टक्कर की आवाज सुन ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गयी। फाटक क्षतिग्रस्त होने से कुछ समय के लिये वाराणसी—आज़मगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग मार्ग पर आवागमन बाधित हो गया।

मौके पर पुलिस पहुंच रास्ता को साफ कर आवागमन को दोबारा सुचारू रूप चालू कराया। वहीं फाटक पर तैनात गेटमैन के सूचना पर औड़िहार रेलवे पुलिस उपनिरीक्षक वीरेंद्र चौबे, कांस्टेबल पवन यादव के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर मैजिक पिकअप सहित चालक को कब्जे में लेकर आवश्यक विधिक कार्यवाही में जुट गये।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read