HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ऊदा देवी के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता:...

JAUNPUR NEWS : ऊदा देवी के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता: कुलपति

JAUNPUR NEWS : ऊदा देवी के बलिदान को नहीं भुलाया जा सकता: कुलपति

बलिदान दिवस पर आयोजित हुआ कार्यक्रम
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। विश्वकर्मा छात्रावास समीप ऊदा देवी और मक्का पासी मार्ग पर आयोजित कार्यक्रम में कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने वीरांगना ऊदा देवी को नमन करते हुये कहा कि भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में ऊदा देवी ने जिस साहस का परिचय देते हुए अग्रेजों का मुकाबला किया था, वह कभी भुलाया नहीं जा सकता। विवि में स्वतंत्रता संग्राम के शहीदों के नाम पर मार्ग का नाम पड़ा है। इससे विद्यार्थी निरंतर उनके बलिदान से परिचित होते रहेंगे। जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. मनोज मिश्र ने ऊदा देवी के बलिदान पर प्रकाश डालते हुये कहा कि वीरांगना ऊदा देवी आज की महिलाओं के लिए ऊर्जा की स्रोत है। पति की मृत्यु के बाद भी पूरे साहस से सिकंदर बाग़ लखनऊ में पीपल के पेड़ पर चढ़कर 36 अंग्रेजों को मौत के घाट उतारकर वीरगति को प्राप्त हुई थी। भारतीय स्वतंत्रता संग्राम में उनका बलिदान स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। इस अवसर पर प्रो. मानस पांडेय, प्रो. संदीप सिंह, डॉ. गिरिधर मिश्र, डॉ. अमरेन्द्र सिंह, डॉ. सुनील कुमार, डॉ. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. नितेश जायसवाल, डॉ. मनीष सिंह, डॉ. श्याम कन्हैया, डॉ. पुनीत धवन, डॉ. धर्मेन्द्र, डॉ. अमित वत्स, हिमांशु तिवारी, शशांक, अंकुश गौरव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA

Must Read