JAUNPUR NEWS : सभी को पढ़ने एवं शिक्षा प्राप्त करने का है हकः प्रो. वन्दना

JAUNPUR NEWS : सभी को पढ़ने एवं शिक्षा प्राप्त करने का है हकः प्रो. वन्दना

प्राइमरी के बच्चों को कुलपति ने दीं कॉपी-किताब, खाद्य सामग्री
बाल दिवस पर मिशन शक्ति ने किया विद्यारम्भ संस्कार
विरेन्द्र यादव
सरायख्वाजा, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय द्वारा गोद लिए हुए गांव जासोपुर के मुसहर बस्ती के बच्चों का गुरूवार को मिशन शक्ति 4.0 के तहत विद्यारम्भ संस्कार कराया गया। इस विद्यारंभ संस्कार को जासोपुर के प्राइमरी विद्यालय में विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो. वंदना सिंह की उपस्थिति में हुआ। इस दौरान बस्ती के बच्चों के साथ प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को भी कॉपी-किताब, पेंसिल बॉक्स सहित खाने-पीने की चीजें उपहार में दी गयीं। इस मौके पर कुलपति प्रो. वंदना सिंह ने कहा कि शिक्षा हमारे मौलिक अधिकारों में एक है। सभी को पढ़ने एवं शिक्षा प्राप्त करने का पूरा हक है। इसी के तहत गांव के बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया है, ताकि कोई भी बच्चा शिक्षा के अधिकार से वंचित नहीं हो। मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव ने विद्यारम्भ संस्कार के उद्देश्य को विस्तार से बताया। साथ ही कहा कि बाल दिवस पर उत्तर प्रदेश सरकार के निर्देशन में बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय की ओर से यह कार्यक्रम किया जा रहा है। स्वागत श्याम त्रिपाठी ने और किशन जायसवाल धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर कुलसचिव महेंद्र कुमार, वित्त अधिकारी उमाशंकर, कुलपति के निजी सचिव डॉ. लक्ष्मी प्रसाद मौर्य, रिद्धी दूबे के साथ प्राइमरी विद्यालय के शिक्षक और बच्चे मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

सूर्य प्रकाश सिंह 'मुन्ना' की तरफ से समस्त जनपदवासियों को नवरात्रि, दशहरा, दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

JAUNPUR NEWS: Hindu Jagran Manch serious about love jihad

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

600 बीमारी का एक ही दवा RENATUS NOVA