HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : दो वारण्टी गिरफ़्तार

JAUNPUR NEWS : दो वारण्टी गिरफ़्तार

JAUNPUR NEWS : दो वारण्टी गिरफ़्तार

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र में अपराध पर नियंत्रण एवं शान्ति व्यवस्था कायम रखने में सतत प्रयत्नशील थानाध्यक्ष संजय सिंह के निर्देशन में उपनिरीक्षक सच्चिदानंद व हेड कांस्टेबल धर्मेन्द्र गिरी व मुकेश यादव ने फरार चल रहे दो वांछित/वारंटी को गिरफ्तार कर लिया। थाना क्षेत्र के बसौली गांव निवासी अभियुक्त छोटे लाल तथा बाबू लाल के विरुद्ध धारा 147, 323, 504, 506, 452, 427 में अभियोग पंजीकृत था। न्यायालय द्वारा जारी वारंट के अनुक्रम में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को आवश्यक कार्यवाही करने के उपरांत चालान न्यायालय भेज दिया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read