HomeJaunpurJaunpur News: शराब की दुकान पर मारपीट व हत्या प्रयास के दो...

Jaunpur News: शराब की दुकान पर मारपीट व हत्या प्रयास के दो वांछित गिरफ्तार

  • शराब की दुकान पर मारपीट व हत्या प्रयास के दो वांछित गिरफ्तार

तेजस टूडे सं.
चन्दन अग्रहरि
शाहगंज, जौनपुर। स्थानीय पुलिस ने शराब की दुकान पर मारपीट और हत्या के प्रयास के मामले में दो वांछित आरोपितों को शनिवार को गिरफ्तार किया। घटना 9 अक्टूबर को शाहगंज-जौनपुर मार्ग स्थित कंपोजिट अंग्रेजी शराब की दुकान पर हुई थी। सेल्समैनों के विरोध करने पर आरोपितों पर लाठी-डंडे, रॉड और टूटी बोतलों से हमला करने तथा वाहनों में तोड़फोड़ करने का आरोप है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार करने के बाद न्यायालय भेजने की कार्रवाई किया।

 

 

 

 

 

Must Read