HomeJaunpurJaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश को लगी गोली,...

Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

Jaunpur News : पुलिस मुठभेड़ में दो ईनामी बदमाश को लगी गोली, एक फरार

बेलाव पुल पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़
केराकत, जौनपुर। जिले में अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई का क्रम जारी रखते हुए गुरुवार की देर रात को पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दो इनामिया बदमाश को लगी गोली जबकि एक अपराधी मौका देख फरार होने में सफल रहा। दोनों अपराधियों को ट्रामा सेंटर वाराणसी में भर्ती कराने के बाद इलाज कराया जा रहा है।

गौरतलब हो कि केराकत क्षेत्र के बेलांव पुल के पास में गुरुवार की रात में केराकत पुलिस, स्वाट व सर्विलांस टीम जौनपुर के साथ संदिग्ध वाहनों की चेकिंग किया जा रहा था। उसी मध्य एक मोटरसाइकिल पर तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये जिन्हें रोकने का प्रयास किया गया। जवाब में पुलिस बल को जान से मारने की नियत से फायर करते हुए भागने लगे। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में फायर किया गया जिसमें एक बदमाश तो फायरिंग करते हुए भाग निकला जबकि एक बदमाश के पेट में और दूसरे बदमाश के पैर में लगी गोली। वहीं थोड़ी देर के बाद फायरिंग रुकी तो पुलिस ने देखा कि दो बदमाश घायल पड़े थे। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम एसपी यादव निवासी सरपतहां तो दूसरा कमर रशीद निवासी निजामाबाद आजमगढ़ बताया। दोनों बड़े व इनामिया बदमाश थे। पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में भर्ती कराया जहां से दोनों को ट्रामा सेंटर वाराणसी रेफर कर दिया गया। दोनों के पास से पिस्टल व तमंचा बरामद हुआ। एक के खिलाफ विभिन्न थानों 25 तो दूसरे के खिलाफ 15 मुकदमे दर्ज हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read