HomeJaunpurJaunpur News : किसान गोष्ठी व कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : किसान गोष्ठी व कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित

Jaunpur News : किसान गोष्ठी व कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित

सुइथाकला, जौनपुर। विकास खण्ड स्थित नरवारी गांव मे अनूसूचित जाति उप परियोजना अन्तर्गत किसान गोष्ठी व कृषि निवेश वितरण कार्यक्रम आयोजित हुआ। दीप प्रज्ज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारम्भ करने के उपरांत वरिष्ठ वैज्ञानिक सुरेश कन्नौजिया द्वारा अतिथियों को अंगवस्त्रम और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आचार्य नरेन्द्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजेन्द्र सिंह ने कृषि एवं उन्नतशील बीज के क्षेत्र में जौनपुर को अग्रणी बताते हुए कृषि विज्ञान केन्द्र के नित नए अन्वेषण एवं प्रयोग की सराहना किया।

विशिष्ट अतिथि क्षेत्र पंचायत प्रमुख प्रतिनिधि एवं प्रबंधक डा. उमेश चन्द्र तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा किसानो को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ही उनकी आय बढ़ाने के लिए कई योजनाएं संचालित की गई हैं जिससे लाभान्वित होने के लिए किसानों को जागरूक करने की आवश्यकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शाहगंज विधायक रमेश सिंह ने कहा कि केन्द्र और प्रदेश सरकार द्वारा आज बगैर भेदभाव के कृषि के क्षेत्र में विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ किसानों को दिया जा रहा है। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ वैज्ञानिक डा. सुरेन्द्र प्रताप सोनकर ने किया। संगोष्ठी के उपरांत विधायक रमेश सिंह एवं प्रमुख प्रतिनिधि डा. उमेश चन्द्र तिवारी ने उपस्थित किसानों को उन्नतशील बीज, औषधि, सिलाई मशीन, सिंचाई के लिए पाइप आदि का वितरित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में किसान एवं क्षेत्रीय प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read