HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ट्रक व कार में हुई भिड़ंत, आटो सवार चार...

JAUNPUR NEWS : ट्रक व कार में हुई भिड़ंत, आटो सवार चार घायल

JAUNPUR NEWS : ट्रक व कार में हुई भिड़ंत, आटो सवार चार घायल

डा. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के लखनऊ—बलिया राजमार्ग स्थित एकडला मोड़ के पास ट्रक और कार में हुई टक्कर से चार आटो सवार घायल हो गए। घायलों को सरकारी एम्बुलेंस से उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। घटना के बाद तीनों वाहन चालक मौके से फरार हो गये।

जानकारी के अनुसार उक्त स्थान पर विपरीत दिशा से आ रही ट्रक और कार में भिड़न्त हो गयी। इसी दौरान शाहगंज की तरफ सवारी लेकर जा रहा आटो कार में टकरा गया जिसमें आटो सवार आजमगढ़ जनपद के पवई थाना क्षेत्र के बागबहार निवासी रामजनक, बेइला देवी बागबहार तथा गुलरा निवासी जिया लाल व उसकी पत्नी सिंगारी घायल हो गयी।

इस बाबत पूछे जाने पर थानाध्यक्ष विक्रम लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सभी सवार मामूली रूप से चुटहिल हैं। कार और ट्रक को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read