HomeGorakhpurयुवक और महिला ने किया सुसाइड

युवक और महिला ने किया सुसाइड

युवक और महिला ने किया सुसाइड

युवक की पेड़ और महिला की पंखे से लटकती मिली लाश
अजय जायसवाल
गोरखपुर। एक युवक और एक महिला ने सुसाइड कर लिया। युवक की लाश गांव के बाहर आम के पेड़ से लटकती हुई मिली है तो महिला की उसके घर में पंखे से लटकी हुई लाश मिली। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।

मालूम हो कि हरपुर बुदहट इलाके के सुरैना गांव में सुबह में एक युवक की आम के पेड़ से लटकती हुई लाश मिली। उसकी पहचान गांव के ही छोटू (22) के रूप में हुई। घटना की वजह के पीछे फिलहाल प्रेम प्रसंग की बात सामने आ रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की पड़ताल में जुट गई।
सुरैना गाव के रहने वाले जंगी निषाद का बेटा छोटू ड्राइवर था।

वह सट्टे की गाडियों को चलाकर जीवन यापन करता था। सुबह उसकी अपने ही खेत मे स्थित पेड़ पर फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। जब इसकी जानकारी परिवार को हुई तो घर में कोहराम मच गया। मृतक छोटू अपने माता-पिता का इकलौती संतान था। आसपास के लोगों का कहना है कि उसका किसी लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। अभी हाल में लड़की की शादी कहीं और हो गई। जिसकी वजह से छोटू ने खुदकुशी कर ली।

बड़हलगंज इलाके के बालभीटी गांव में एक विवाहिता की पंखे से लटकी हुई लाश मिली। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला की 3 और 6 साल की दो मासूम बेटियां हैं। हालांकि महिला ने सुसाइड क्यों किया। फिलहाल यह पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

देविरया के रुद्रपुर विटलपुर गांव निवासी हनीफ अंसारी ने बताया कि उनकी बेटी तशीरा खातुन (32) की शादी 12 साल बड़हलगंज के बालभीटी निवासी हैपर अली के साथ हुई थी। तशीरा खातुन की दो बेटियां हैं जबकि उसका पति हैपर अली बंगलुरू में रहकर काम करता है। उसने अपने कमरे में फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। महिला के जेठ की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नीचे उतारा और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read