HomeJaunpurJaunpur News : वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़...

Jaunpur News : वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

Jaunpur News : वाहन की चपेट में आने से साइकिल सवार अधेड़ की हुई दर्दनाक मौत

मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के रायबरेली-जौनपुर हाइवे पर गोविन्दासपुर के निकट बुधवार की रात साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक साईकिल सवार अधेड़ की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुची म पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण के लिए भेज दिया।

बताते हैं कि प्रतापगढ़ जनपद के फतनपुर थानान्तर्गत बैरमपुर गांव निवासी 53 वर्षीय तिरछू विश्वकर्मा बुधवार को रात्रि लगभग साढ़े नौ बजे सतहरिया में फर्नीचर का आर्डर लेकर अपने साईकिल से वापस अपने घर जा रहा था कि सामने से आ रहे किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आने से घटनास्थल पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गयी। तिरचू के मौत की खबर सुबह परिजनो को मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पत्नी का जहां रो-रो कर बुरा हाल था वही बच्चो के आसू थमने का नाम ही नहीं ले रहे थे। इस घटना से पास-पड़ोस और गांव के लोग भी शोकाकुल हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read