HomeJaunpurJaunpur News : शारदीय नवरात्र महोत्सव का हुआ समापन, दुर्गा प्रतिमाएं धूमधाम...

Jaunpur News : शारदीय नवरात्र महोत्सव का हुआ समापन, दुर्गा प्रतिमाएं धूमधाम से विसर्जित

Jaunpur News : शारदीय नवरात्र महोत्सव का हुआ समापन, दुर्गा प्रतिमाएं धूमधाम से विसर्जित

प्रभु श्रीराम ने लंकापति रावण का किया वध तो निकला विजय जुलूस
मुंगराबादशाहपुर, जौनपुर। स्थानीय नगर तथा ग्रामीण क्षेत्रों में श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया जा रहा 4 दिन नवरात्र महोत्सव तथा दुर्गा पूजा गत मंगलवार की सायं विधि-विधान पूर्वक हवन पूजन की पूर्णाहुति के साथ संपन्न हो गया।

मंगलवार को हुए इस महापर्व के समापन के पश्चात बुधवार को प्रातः कालीन से ही क्षेत्र एवं नगर की विभिन्न युद्ध श्री दुर्गा पूजन समितियों द्वारा मां भगवती दुर्गा जी की प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं जो समूचे नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण करने के पश्चात अपने गांव में स्थित श्री दुर्गा प्रतिमा विसर्जन स्थल पर पहुंची वहां बने विशाल सरोवर में श्री दुर्गा पूजा महासमिति एवं प्रशासन की देख—रेख में क्षेत्र के विभिन्न पंडालों में स्थापित की गई लगभग 500 से अधिक प्रतिमाओं का विसर्जन सकुशल संपन्न हुआ।

विसर्जन का शुभारंभ प्रातः 10 श्री दुर्गा पूजा महासमिति के अध्यक्ष कपिलमुनि गुप्ता पूर्व चेयरमैन नगर पालिका परिषद, महामंत्री दीपक शुक्ला सहित अन्य पदाधिकारियों, उपजिलाधिकारी मछलीशहर राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी अतर सिंह सहित थानाध्यक्ष मुंगराबादशाहपुर रमेश यादव, चौकी प्रभारी अजय प्रकाश पाण्डेय ने संयुक्त रुप से ध्वजारोहण एवं नारियल तोड़कर किया जो रात्रि लगभग 9 बजे तक लगातार चलता रहा। इस मौके पर जिला प्रशासन की तरफ से खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र बहादुर सिंह, कोषाध्यक्ष इंद्रमणि चौरसिया, सुरेश सोनी, विजेंद्र जयसवाल, राजेश गुप्ता, विजेंद्र गुप्ता बाबा सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

कोई भी विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित न रहे: जिलाधिकारी

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read