Jaunpur News : किसानों को दी गई कम लागत में अधिक उपज की टिप्स
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक सभागार में सोमवार को इफको की ओर से किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें किसानों को कम लागत में अधिक उपज, व्यावसायिक खेती और नैनो यूरिया की उपयोगिता व उसके फायदे की जानकारी दी गई। गोष्ठी के मुख्य अतिथि खण्ड विकास अधिकारी काशी प्रसाद सोनकर ने किसानों के लिये चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि सरकार किसानों की आय दुगुनी करने के लिये लगातार प्रयास कर रही है। इसी क्रम में इस प्रकार की गोष्ठियां आयोजित की जा रही है। इफको के एरिया मैनेजर संजय यादव ने किसानों को प्रभावशाली उर्वरक तरल नैनो यूरिया के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह उत्पाद उत्कृष्ट गुणवत्ता वाला है और पर्यावरण का मित्र है। इसे कैरी करना आसान और सस्ता है। इस मौके पर केराकत के एडीओ एजी एके सिंह, एडीओ को-आपरेटिव अशोक कुमार सिंह, डोभी के सुभाष चन्द्र, जलालपुर के रत्नेश सिंह ने भी किसानों को कृषि और सहकारिता से संबंधित जानकारी दी। गोष्ठी के बीच में बेलहरी गांव के किसान रविन्द्र नाथ सिंह, रघुवर मौर्या, डेढूआना के महेन्द्र सिंह, सिझवारा के अखिलेश मौर्या, बीरीबारी गांव के सरपंच अरुण सिंह को सम्मानित किया गया। गोष्ठी का संचालन एके सिंह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















