दो लाख की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार
अनिल कश्यप
हापुड़। जनपद में पुलिस द्वारा अपराध की रोकथाम व अवैध शराब बनाने व बेचने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत थाना हापुड देहात पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक अवैध शराब तस्कर को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से करीब दो लाख रुपये की 60 पेटी अवैध शराब बरामद हुई हैं। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दे कि पिछले कुछ दिनों से पुलिस को अवैध शराब की बिक्री की सूचना मिल रही थी।

जिसके आधार पर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कपिल निवासी गाँव जलालपुर बुलंदशहर बताया है। जबकि वर्तमान में वह गढ़ की आदर्श नगर कॉलोनी में रहता है। पुलिस ने 60 पेटी (2880 पव्वे) शराब बरामद की है। जिनकी कीमत लगभग 2 लाख रुपये है। पुलिस उसके अन्य साथियों की तलाश में जुटी है। साथ ही उसका आपराधिक इतिहास तलाश किया जा रहा है। कोतवाली प्रभारी विनोद पांडेय ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही उसके साथियों की तलाश कर ली जायेगी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















