HomeJaunpurJaunpur News : शटर का ताला तोड़कर चोरों ने किराने की दुकान...

Jaunpur News : शटर का ताला तोड़कर चोरों ने किराने की दुकान में की चोरी

Jaunpur News : शटर का ताला तोड़कर चोरों ने किराने की दुकान में की चोरी

नकदी सहित लाखों के माल पर हाथ किये साफ

विनोद कुमार
चंदवक, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बजरंगनगर चौकी अंतर्गत मूर्खा गांव में बीती रात शटर का ताला तोड़कर चोरों ने एक किराना की दुकान से नगदी सहित करीब एक लाख के माल पर हाथ साफ कर चम्पत हो गए। बता दें कि गुड्डू गुप्ता अपने परिवार का भरण पोषण करने के लिए मूर्खा में किराना की दुकान चलाकर करते थे रोज की भांति शाम को दुकान का शटर बन्द करके अपने घर चले गये।

सुबह जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने आये तो दुकान का ताला टूटा देख अवाक हो गये। चोरी की सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस से दुकानदार ने डाग स्क्वायड टीम बुलाकर घटना की जांच करवाने की बात कही। दुकानदारों ने कहा कि अगर मौके पर डाग स्क्वायड की टीम नहीं आई तो चक्का करने को बाध्य होंगे।

हरकत में आयी पुलिस ने बिना देरी किये मौके पर डाग स्क्वायड की टीम को बुलाकर खुलासा करने का प्रयास किया गया परंतु कोई सफलता हाथ नहीं लगी। खोजी कुत्ता करीब एक किलोमीटर दूर गया जहां पर कुछ सामान बिखरे पड़े हुए थे। उसके बाद वह वापस चला आया। चोरी की घटना से क्षेत्र में भय का माहौल है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read