HomeJaunpurJaunpur News : केराकत विस से भावी प्रत्याशी के रूप में लोगों...

Jaunpur News : केराकत विस से भावी प्रत्याशी के रूप में लोगों से सम्पर्क करें ओम प्रकाश राव

Jaunpur News : केराकत विस से भावी प्रत्याशी के रूप में लोगों से सम्पर्क करें ओम प्रकाश राव

पुष्पेन्द्र सिंह
केराकत, जौनपुर। भारतीय जनता पार्टी के कर्मठ और ईमानदार भावी प्रत्याशी के रूप में चर्चित मृदुभाषी युवा नेता ओम प्रकाश राव ने प्रदेश भाजपा नेतृत्व के समक्ष अपने युवा सहयोगियों के साथ 2022 के चुनाव के लिये दमखम के साथ केराकत विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ने के लिए टिकट की मांग किया है। इस बाबत पूछे जाने पर श्री राव ने बताया कि वह अपने सहयोगियों के साथ शनिवार को केराकत विधानसभा क्षेत्र के अमरा, असवारे, कुसैला, पतोरा, शिवनगर, इटैली एवं मुफ्तीगंज में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने लोगों का दुख दर्द जाना तथा पार्टी को जिताने की अपील किया। उन्होंने बताया कि भाजपा में सभी वर्गों का सम्मान है।

सरकार ने सभी लोगों को समान रूप से योजनाओं का लाभ दिया है। चाहे किसान हो या व्यापारी, युवा हो या दलित, सभी को उनका हक मिल रहा है। श्री राव ने कहा कि सरकार और पार्टी में सामजस्य के कारण विकास निरन्तर हो रहा है और इससे सभी दलों में खलबली मच गयी है और बेमेल गठबन्धन कर जनता को गुमराह कर रहे हैं। अन्त में उन्होंने कहा कि मैं पूरी दमखम के साथ मैदान में हूं। यदि पार्टी हाईकमान का आदेश हुआ और लोगों का सहयोग मिला तो क्षेत्र की तस्वीर बदल दूंगा। इस दौरान उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

 

Must Read