HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : हार्वेस्टर पर बैठा श्रमिक बिजली तार की चपेट से...

JAUNPUR NEWS : हार्वेस्टर पर बैठा श्रमिक बिजली तार की चपेट से झुलसा

JAUNPUR NEWS : हार्वेस्टर पर बैठा श्रमिक बिजली तार की चपेट से झुलसा

धर्मापुर, जौनपुर। गौराबादशाहपुर बाई पास मार्ग पर गुजर रहा हार्वेस्टर पर बैठा श्रमिक सड़क के ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में असावधानी बस आकर घायल हो गया। उसे उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया गया। जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार को सुबह लगभग साढ़े दस बजे जनपद शाहजहांपुर निवासी खेतो में कटाई करने जा रहा हार्वेस्टर पर शाहजहांपुर निवासी श्रमिक सुमित कुमार पुत्र बांके लाल 26 बैठा हुआ था।

वह बाई पास मार्ग से गुजरते समय ऊपर से गुजरे बिजली के तार की चपेट में आकर घायल हो गया। हार्वेस्टर का चालक विपिन कुमार ने उसे 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चोरसंड़ ले गया। करेंट के चपेट में आने से सुमित कुमार का सिर जल गया था। हालांकि उसकी हालत स्थिर है। वह खतरे से बाहर है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read