HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में एक परिवार पर दबंगों ने किया...

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में एक परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

JAUNPUR NEWS : जमीनी विवाद में एक परिवार पर दबंगों ने किया जानलेवा हमला

जलालपुर, जौनपुर। स्थनीय थाना क्षेत्र के बाबा बाजार संघाईपुर गांव में कुछ दबंगों ने जमीनी विवाद को लेकर एक परिवार पर धावा बोल दिया। जमके चले लाठी-डंडे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों का इलाज समुदाय स्वास्थ्य केंद्र नेहरू नगर में कराया गया। पीड़ित द्वारा पुलिस को सूचना दी गई है पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी अरविंद चौहान ने बताया कि पड़ोसियों से काफी दिनों से जमीनी विवाद चल रहा है। मेरा लड़का प्रदुम खेतों की सिंचाई कर रहा था कि पड़ोस के करीब आधा दर्जन लोग लाठी-डंडा लेकर उस पर हमला बोल दिया। किसी तरह वह जान बचाकर घर पर आया तो दबंग परिवार के लोगों मारने पीटने लगे। मारपीट में मुझे तथा मेरी पत्नी पुष्पा और बेटे प्रद्युम्न को गंभीर चोटें आई है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

 

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read