JAUNPUR NEWS : पीड़िता ने कहा— हुई है छेड़खानी, सीओ ने कहा— नहीं हुई

JAUNPUR NEWS : पीड़िता ने कहा— हुई है छेड़खानी, सीओ ने कहा— नहीं हुई

घटना की वीडियो के बाद सीओ की वीडियो से चर्चाओं का बाजार हुआ गर्म
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली थाना क्षेत्र के पसेवा गांव में छेड़खानी का विरोध करने पर किशोरी को गोली मारने के मामले में दो आरोपियों अंकुर यादव और उसके एक साथी के खिलाफ गोली मारने का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
दूसरी ओर सीओ गौरव शर्मा की ओर से जारी किए गए वीडियो से विवाद उत्पन्न हो गया है।

सीओ का कहना है कि छेड़खानी नहीं हुई जबकि किशोरी और उसकी मां ने बताया कि आरोपियों में से एक अंकुर यादव उसका दुपट्टा पकड़कर खींचा और उसे भींच रहा था। विरोध करने पर उसने गोली मार दी और भाग गया। किशोरी के इलाज कराने में थाना पुलिस की देरी पर भी भाई विशाल ने सवाल खड़ा किया।
बताया कि गोली लगने से घायल किशोरी को थाने में दो घंटे तक बिना किसी वजह के रोके रखा गया था। मीडियाकर्मियों के पहुंचने पर पुलिस सक्रिय हुई और सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले जाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

गुरूवार को जिला अस्पताल ने ट्रामा सेन्टर के लिए रेफर कर दिया। किशोरी के भाई विशाल ने बताया कि घाव से खून का रिसाव बंद नहीं हो रहा है। पीड़िता ने बताया कि मुझे पकड़कर घसीटा गया। पुलिस द्वारा छेड़खानी होने से इंकार के सवाल पर कहा कि पुलिस तो मौके पर ही आरोपियों का पक्ष ले रही थी। कह रही थी आरोपी तो मुंबई चला गया है। मेरे साथ छेड़खानी हुई है। मैं पहले भी कह रही थी। अब भी कह रही हूं। जब पीड़िता से बताया गया कि सीओ ने छेड़छाड़ की घटना से इंकार किया है तो कहा कि पुलिस तो उसे बचाने का यत्न कर रही है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent