JAUNPUR NEWS : संस्कृत महाविद्यालय में रासेयो विशेष शिविर का हुआ उद्घाटन
पंकज बिन्द
महराजगंज, जौनपुर। स्थानीय ब्लाक अंतर्गत श्री उमा महेश्वर संस्कृत महाविद्यालय कोल में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर का उद्घाटन विद्यालय के प्राचार्य डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र द्वारा सरस्वती पूजन करते हुए कार्यक्रम की शुरुआत हुई। वहीं विद्यालय के आवासीय छात्रों द्वारा स्वस्तिवाचन एवं सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के सभी छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी राधेश्याम दुबे ने छात्र छात्राओं को राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के प्रस्तावित कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दिया। वहीं वही अध्यापक अमित पाण्डेय ने स्वयंसेवकों को सात दिवसीय विशेष शिविर में पूरे मनोयोग से कार्य करने की शपथ दिलाई तथा पहले दिन के स्वयंसेवकों द्वारा गौरीशंकर मंदिर अभईपुर में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ सफाई की गई। इस अवसर पर गीता देवी, रमाशंकर मिश्र, उपदेश मिश्र आदि लोग उपस्थित रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।










