HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : पूविवि के विद्यार्थियों ने किया सर्वे, कुलपति ने टीम...

JAUNPUR NEWS : पूविवि के विद्यार्थियों ने किया सर्वे, कुलपति ने टीम को किया रवाना

JAUNPUR NEWS : पूविवि के विद्यार्थियों ने किया सर्वे, कुलपति ने टीम को किया रवाना

चौकियां धाम, जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गुरुवार को शीतला मां चौकियाँ धाम में सर्वे किया गया। यह कार्य जिला प्रशासन के प्रोजेक्ट पर विवि की कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य के निर्देश पर किया जा रहा है। सर्वे में विवि के छात्र-छात्राओं ने एक प्रश्न सूची तैयार कर यह जानने का प्रयास किया कि कौन से उत्पाद यहाँ पर विक्रय किये जाते हैं?

कौन—कौन से उत्पाद यहाँ बनाये जाते हैं? और कौन—कौन से उत्पाद बाहर से लाकर बेचे जाते हैं? इस सर्वे द्वारा जिला प्रशासन की यह मंशा है कि जो उत्पाद बाहर से लाकर बेचे जा रहें हैं, उनका भी निर्माण यहीं किया जा सके। इससे लाभ यह होगा कि यहाँ के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और उत्पाद भी कम कीमतों पर दुकानदारों को प्राप्त हो सकेंगे। सर्वे नोडल अधिकारी डॉ. जाह्नवी श्रीवास्तव एवं डॉ विनय वर्मा की देख—रेख में हुआ।

इसके पहले विवि से रवाना होने पर सर्वें टीम को कुलपति प्रो. निर्मला एस. मौर्य और कुलसचिव महेंद्र कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर संस्कार श्रीवास्तव, हेदायत फ़ातमा, रितिक पांडेय, शशांक, आराधना, प्रीति, किशन जायसवाल, आलोक मौर्य, अमित पटेल, आनंद राज बिंद, प्रज्ञेश सेठ, अभय चंद्र, राज अग्रहरि, प्रिया आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read