HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : अलविदा जुमा व ईद को लेकर डीएम—एसपी ने लिया...

JAUNPUR NEWS : अलविदा जुमा व ईद को लेकर डीएम—एसपी ने लिया जायजा

JAUNPUR NEWS : अलविदा जुमा व ईद को लेकर डीएम—एसपी ने लिया जायजा

जौनपुर। ईद एवं अलविदा जुमा पर जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से गुरुवार को जिलाधिकारी अनुज झा और पुलिस अधीक्षक डॉ0 अजयपाल शर्मा ने संयुक्त रूप से शाही ईदगाह एवं शिया जामा मस्जिद का निरीक्षण करते हुये धर्मगुरुओं से वार्ता किया। इस मौके पर अधिशासी अधिकारी नगर पालिका जौनपुर संतोष मिश्र को निर्देशित किया गया कि नगर में साफ-सफाई की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने स्थलीय निरीक्षण करते हुए ईद पर नमाज अदायगी के लिए की जाने वाली व्यवस्था की जानकारी लिया। साथ ही सम्बंधित अधिकारी को निर्देशित किया कि ईदगाह पर साफ-सफाई, पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित करायी जाय। सुरक्षा की दृष्टिगत पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाय।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक बृजेश कुमार, नगर मजिस्ट्रेट देवेन्द्र सिंह, क्षेत्राधिकारी शहर कुलदीप गुप्ता सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read