JAUNPUR NEWS : तेज रफ्तार की कार अनियंत्रित होकर पलटी, बाल—बाल बचा चालक
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। स्थानीय कोतवाली के खड़हर डगरा के पास शुक्रवार की सुबह अनियंत्रित होकर कार पलट गयी। दुर्घटना में कार चालक बाल बाल बचा।
गौरतलब हो कि बेहड़ा गांव निवासी सौरभ पान्डेय अपने चाचा को शुक्रवार भोर में जौनपुर से छोड़कर घर वापस बेहड़ा आ रहे थे कि जैसे ही डगरा के पास पहुंचे कि कार अनियंत्रित होकर कर झाड़ी में पलट गई। चालक बाल—बाल बच गया। प्रत्यक्षदर्शियो के अनुसार कार चालक बहुत तेज रफ्तार से कार चला रहा था।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।












