Homeचंदौलीयातायात जागरूकता के लिये निकाली गयी रैली

यातायात जागरूकता के लिये निकाली गयी रैली

यातायात जागरूकता के लिये निकाली गयी रैली

दीपक कुमार
मुगलसराय, चन्दौली। सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक चंदौली के आदेश के क्रम में नोडल यातायात सुखराम भारती के निर्देशन में यातायात जागरुकता हेतु थाना मुगलसराय से महिला उप निरीक्षक व महिला आरक्षी द्वारा सड़क सुरक्षा माह के दृष्टिगत जागरूकता रैली को क्षेत्राधिकारी यातायात श्री कृष्ण मुरारी शर्मा और प्रभारी महिला थाना द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

रैली का नेतृत्व महिला थाना प्रभारी द्वारा किया गया। महिला आरक्षियों द्वारा हाथ में जागरूकता सम्बंधित बैनर लेकर क़स्बा पंडित दीन दयाल उपाध्याय नगर में आम जनमानस को जागरूक किया गया। यातायात पुलिस द्वारा सड़क पर हो रही दुर्घटनाओं के रोकथाम करने के क्रम में लोगों को लगातार अभियान चलाकर यातायात के नियमों के बारे में जागरूक करते हुए दो पहिया वाहन चलाते समय तीन सवारी न बैठने, बिना नम्बर प्लेट लगी वाहन न चलाने,

नशे की हालत में गाड़ी न चलाने, वाहन को ओवर स्पीड से न चलाने के साथ लोगों से अपील किया जा रहा है कि वे अपने परिवार वालों एवं रिश्तेदारों तथा आसपास के लोगों को वाहन चलाते समय हेलमेट व सीट बेल्ट का प्रयोग करें। रैली में मुख्य रूप से प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय, प्रभारी यातायात रामप्रीत यादव, टीएसआई दुर्गादत्त यादव, मुख्य आरक्षी सौरभ ओमप्रकाश, अभिषेक दूबे आदि मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read