Jaunpur News : भरत मिलाप की झांकी देख जीवंत हो उठी लंका विजय की तस्वीर

Jaunpur News : भरत मिलाप की झांकी देख जीवंत हो उठी लंका विजय की तस्वीर

अमित रूप प्रगटे तेहि काला। जथाजोग मिले सबहिं कृपाला

भरत मिलाप का मार्मिक दृश्य देखकर दर्शक हुये भावमग्न

डॉ. प्रदीप दूबे
सुइथाकला, जौनपुर। असुरों का संहार कर लंका पर विजय प्राप्त करने के उपरांत विजय रथ पर आरूढ़ राम, लक्ष्मण, जानकी और चरणों में विराजमान मंगल मूरति मारुतिनन्दन तथा आगे पीछे भारी संख्या में रथ, हाथी घुड़सवार, पैदल गाजे-बाजे के साथ विजय उत्सव का पर्व मनाते हुए लोग जब गांव और कस्बों के बीच दिब्य झांकी के साथ पहुंचते हैं तो दर्शकों के मन में लंका विजय की तस्वीर जीवंत हो उठने के साथ ही राम दरस की लालसा बलवती हो उठती है।

नवयुवक रामलीला समिति ईशापुर (डिहवा) में वर्षों से चली आ रही परंपरा का निर्वहन करते हुए अपार भक्ति भाव और अगाध श्रद्धा तथा प्रेम के वातावरण में प्रतिवर्ष लोग रामलीला का मंचन करते हैं। रावण वध के उपरांत भरत मिलाप के अवसर पर मर्यादा पुरुषोत्तम की दिव्य झाँकी और चारों भाइयों का मिलन देखकर लोगों के नेत्रों से बरबस आंसू छलक पड़ते है। अयोध्या के पुरबासियों के विरह को देखकर श्री राम अपने कई रूपों में प्रकट होकर क्षण भर में हीं सभी लोगों से मिलकर उनके दुख को हर लेते हैं।

धार्मिक आयोजनों के प्रति अगाध श्रद्धा भाव रखने वाले समिति के अध्यक्ष रामेश्वर साहू श्रद्धा एवं भक्ति भाव में लीन होकर सतत् धार्मिक कार्यों में लगे रहते हैं। सक्रियता से सहयोग करने वालों में समिति के संस्थापक (कोषाध्यक्ष) रामधारी चौरसिया, प्रबंधक रामजी चौरसिया, राजेन्द्र पाण्डेय, श्यामजी चौरसिया, शिवाजी चौरसिया, रामधनी मौर्य, अनंत राम प्रजापति, संजय पाण्डेय, महेन्द्र पाण्डेय, छोटे लाल गुप्ता, राम लखन गुप्ता, समर बहादुर प्रजापति, सुरेन्द्र, शिव प्रकाश गुप्ता, राम चन्दर आदि सभी कार्यकर्ता पूरे मनोयोग से लगे रहते हैं।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Read More

Recent