Jaunpur News : प्रदेश प्रमुख महासचिव के जनपद आगमन पर सपाजनों ने किया स्वागत
जौनपुर। समाजवादी पार्टी के नवनियुक्त प्रदेश प्रमुख महासचिव राज नारायण बिन्द का शनिवार को प्रथम जनपद प्रथम आगमन पर सिंगरामऊ सीमा से सपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव के नेतृत्व में सपाजनों ने पार्टी कार्यालय तक जगह-जगह जोरदार स्वागत किया। वहीं पार्टी कार्यालय पर प्रमुख महासचिव राज नारायण बिंद व प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य डा. अवधनाथ पाल व राकेश मौर्या का स्वागत समारोह किया गया। सपा प्रदेश प्रमुख महासचिव श्री बिंन्द ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने मुझे इतना बड़ा सम्मान दिया है। मैं पिछड़े का बेटा आज इतने बड़े दल का प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाया गया हूं।

सपा ऐसी पार्टी है जिनमें पिछड़े, दलित और हर वर्ग का सम्मान है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछड़े दलित को ठगने का काम किया है लेकिन अब पिछड़ा और दलित जाग गया है। 2022 में समाजवादी सरकार बनाकर पिछड़ा व दलित अपने अपमान का बदला लेगा। स्वागत समारोह में मुख्य रूप से विधायक लकी यादव, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, पूर्व विधायक श्रद्धा यादव, अरशद खां, जगदीश नरायन राय, राज बहादुर यादव, श्याम बहादुर पाल, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, शकील अहमद, डा. जितेन्द्र यादव, विवेक रंजन यादव, सुशील श्रीवास्तव, राजदेव यादव, श्रवण जायसवाल, दिनेश यादव फौजी, आजम खां, सरफराज खां, नन्दलाल यादव, गौरी सोनकर, श्याम नरायन बिन्द, रमेश साहनी, शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, मालती निषाद, उषा यादव, सोनी यादव, पंकज यादव, कमालुद्दीन अंसारी, राजा समाजवादी, मयाकान्त यादव आदि सपाजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।







