HomeJaunpurJaunpur News : क्षेत्राधिकारी ने यातायात को लेकर की बैठक

Jaunpur News : क्षेत्राधिकारी ने यातायात को लेकर की बैठक

Jaunpur News : क्षेत्राधिकारी ने यातायात को लेकर की बैठक

अतुल राय
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के नेशनल हाईवे पर स्थित एक ढाबे पर क्षेत्राधिकारी केराकत एस.पी. उपाध्याय ने व्यापारी, ग्राम प्रधान तथा क्षेत्र के सम्भ्रान्त नागरिकों के साथ आए दिन हो रही सड़क दुर्घटना के रोकथाम के लिए बैठक किए। इस मौके पर क्षेत्राधिकारी ने कहा कि हाईवे पर कोई भी वाहन गलत साईड से न जाय। बिना हेलमेट के बाईक नही चलाएं। हेलमेट लगाने से आपकी जिन्दगी सुरक्षित रहेगी। आप लोग अपने घर तथा गाँव के लोगों को बताएं कि बिना हेलमेट के बाईक नहीं चलाएं। आप सभी लोग इसमें सहयोग करें।

इससे समाज में अच्छा संदेश जाएगा। व्यापार मंडल अध्यक्ष त्रिलोचन अनुराग वर्मा ने कहा कि बाजार में कुछ लोग बाँस बल्ली गाड़कर सड़क तक अतिक्रमण कर लिए है। इससे भी जनता को परेशानी होती है। इस पर क्षेत्राधिकारी ने नाराजगी जाहिर करते हुए हल्का दरोगा तथा हल्का सिपाहियों को निर्देश दिए कि सोमवार को रात 8 बजे तक सभी अतिक्रमण हट जाने चाहिए। मंगलवार को हम चेक करेंगे। कहीं भी अतिक्रमण नहीं दिखना चाहिए। जिसके हल्के में अतिक्रमण मिला, उसके विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी। पंकज पाण्डेय ने कहा कि चौराहे पर सीटी बस के खड़ी रहने की वजह से कुछ माह पहले कई लोगों की मौत हो चुकी है, इसलिए चौराहे पर खड़ी होने वाली सभी वाहनों के बारे विचार करें। इस शिकायत पर क्षेत्राधिकारी ने इंसपेक्टर जितेंद्र बहादुर सिंह से कहा कि चौराहे से सौ मीटर की दूरी पर ही सभी वाहन खड़ी होनी चाहिए। वह चाहे सीटी बस हो या जीप व आटो। सबको चौराहे से दूर करिए। और उनके विरुद्ध कार्यवाही करें। इससे चौराहे पर होने वाली दुर्घटना से बचा जा सकता है। बैठक में राजेश मिश्रा, उमेश सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश मिश्रा, मनोज सिंह, अतुल राय, भिखारी सिंह, नन्हे यादव, शंभूनाथ यादव, मकरा प्रधान प्रतिनिधि सहित दर्जनों सम्मानित लोगों के साथ होटल मालिक, व्यापारी तथा सभी हल्के के उपनिरीक्षक व पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read