HomeJaunpurJaunpur News : शिक्षा में सबसे ज्यादा ताकत होती हैः डा. हरेन्द्र...

Jaunpur News : शिक्षा में सबसे ज्यादा ताकत होती हैः डा. हरेन्द्र प्रसाद

Jaunpur News : शिक्षा में सबसे ज्यादा ताकत होती हैः डा. हरेन्द्र प्रसाद

वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर फ्रेशर पार्टी का हुआ आयोजन
जौनपुर। आर.ए.एस. कालेज आफ फार्मेसी में वर्ल्ड फार्मासिस्ट डे पर फ्रेशर पार्टी का आयोजन हुआ जिसके मुख्य अतिथि पूर्व विधायक डा. हरेन्द्र प्रसाद सिंह रहे। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं रामाधार सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इसके बाद रिया सिंह, खुशी मौर्या, वर्षा मौर्या ने सरस्वती वंदना एवं रिया सिंह, खुशी मौर्या ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। तत्पश्चात् मुख्य अतिथि ने शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि सफलता एवं असफलता दोनों जीवन का हिस्सा है।

असफलता से कभी घबराना नहीं चाहिये। मुख्य अतिथि ने दो पंक्तियों के माध्यम से विधार्थियों को समझाने का प्रयत्न किया कि- असफलता एक चुनौती है इसे स्वीकार करो, रह गयी कमी कहां तो देखो और सुधार करो। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति करके अतिथियों का मन मोह लिया। तत्पश्चात निर्णायक मण्डल की सहमति से मिस्टर फ्रेशर राहुल, मिस फ्रेशर वर्षा, बेस्ट परफार्मर अंकित, बेस्ट डांसर रिया, बेस्ट सिंगर खुशी को चुना गया। अतिथियों का स्वागत प्राचार्य सिद्धार्थ सिंह, धन्यवाद असिस्टेंट प्रोफेसर वीरेन्द्र कुशवाहा एवं कार्यक्रम का संचालन असिस्टेंट प्रोफेसर पारस सिंह ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्कर्ष, आलोक, अमन, दीपक, रवि, मुस्कान, प्रिया, सोनी सहित सम्पूर्ण फार्मेसी परिवार का विशेष योगदान रहा। सम्पूर्ण कार्यक्रम सुधांशु विक्रम सिंह के दिशा निर्देश में सम्पन्न हुआ।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Must Read