गोलियों की तड़तड़ाहट से गूंज उठा जिले का यह क्षेत्र, दहशत का माहौल
विनोद कुमार
केराकत, जौनपुर। क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिझवार निवासी ऋषिकान्त यादव को मामूली विवाद में दबंग ने मंगलवार को पूर्वान्ह मिथिलेश यादव के घर के पास गोली मार दिया। गोली लगने की वजह से ऋषि लहूलुहान होकर वहीं गिरकर छटपटाने लगा। ऋषि अपने खेत जो सुरहुरपुर डेउरिया में स्थित है उसमें अपने पत्नी कलावती देवी के साथ सगड़ी लेकर मवेशी को चारा काटने गये थे। जब सगड़ी पर चार बोझ चरी लादकर पत्नी समेत घर आ रहे थे।













