Jaunpur News : स्टेट बैंक व पावर हाउस के मध्य में हेल्थ केयर सेण्टर का खेल हुआ उजागर
जलालपुर, जौनपुर। स्थानीय कस्बे के पावर हाउस व स्टेट बैंक के मध्य में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के आशीर्वाद से बिना डिग्री होल्डर द्वारा गर्भवती महिला का सीजर करने का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। बताते चलें कि एक हेल्थ केयर सेंटर पर बगैर ओटी टेक्नीशियन के ही किस तरह मिलकर सीजर करने का कार्य किया जा रहा है।

वहीं जलालपुर में चर्चा का विषय बना हुआ है कि इतनी बड़ी लापरवाही हेल्थ केयर सेंटर पर हो रहा है कि एक गर्भवती महिला का सीजर रबड़ की तरह खींचकर व दबाव देकर कंपाउंडर व स्टाप सहयोगी द्वारा बिना मास्क का ही धड़ल्ले से कराया जा रहा है। गौरतलब हो कि सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भ्रष्टाचार पर नियंत्रण करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं तो मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. लक्ष्मी सिंह को कुछ पता ही नहीं कि जलालपुर में हेल्थ केयर सेंटर पर क्या हो रहा है। आगे देखना यह है कि उक्त सेंटर पर कानूनी कार्यवाही किया जाता या नहीं।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















