HomeJaunpurJaunpur News : बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार, पुलिस आने की सूचना...

Jaunpur News : बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार, पुलिस आने की सूचना पर भाग निकला आरोपी

Jaunpur News : बैंक मैनेजर के साथ दुर्व्यवहार, पुलिस आने की सूचना पर भाग निकला आरोपी

राजेश पाल
धर्मापुर, जौनपुर। जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां भुलेमऊ गांव में एक व्यक्ति ने अपने घर पर ऋण वसूली के संदर्भ में आये धर्मापुर यूनियन बैंक के मैनेजर के साथ हाथापाई व गाली-गलौज कर लिया था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस आरोपित के घर पहुंचने वाली थी कि जानकरी होने पर वह घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल पुलिस उक्त व्यक्ति के तलाश मे लगी हुई है।

Company commander accused of keeping money in the name of action

मालूम हो कि बीते 4 जून को बैंक मैनेजर विकास कुमार अपने एक कर्मचारी के साथ जफराबाद थाना क्षेत्र के सरैयां भुलेमऊ गांव निवासी एक व्यक्ति से ऋण वसूली के संदर्भ में बात करने के लिए गए थे। आरोप है कि जैसे ही बैंक मैनेजर ने उससे बैंक के ऋण वसूली के लिए बात करने की कोशिश किये, वैसे ही वह बैंक मैनेजर को गाली गलौज देते हुए हाथापाई करने लगा। बैंक मैनेजर के साथ हाथापाई होते देख आस-पास के लोग दौड़ पड़े। लोगों ने किसी तरह मैनेजर को अलग किया। बैंक मैनेजर ने शनिवार देर रात को ही जफराबाद थाने पर पहुंचकर आरोप के विरुद्ध मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने की तहरीर दिया। तहरीर मिलने पर जफराबाद थाने की पुलिस हरकत में आई। पुलिस टीम रविवार की देर शाम और सोमवार को तड़के सुबह आरोपित को पकड़ने के लिए उसके घर पर दबिश दी लेकिन पुलिस आने की आहट पाकर आरोपित घर से फरार हो गया।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Admission Open : नीलदीप एकेडमी की तरफ से सभी अभिभावकों को चैत्र नवरात्रि की हार्दिक शुभकामनाएं

RK Hospital And Blood Component Center

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Admission Open : M.J. INTERNATIONAL SCHOOL | Village Banideeh, Post Rampur, Mariahu Jaunpur Mo. 7233800900, 7234800900 की तरफ से जन्माष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं

पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर युवक ने ​खाया जहरीला पदार्थ | #TEJASTODAY चंदन अग्रहरि शाहगंज, जौनपुर। क्षेत्र के पारा कमाल गांव में पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर बुधवार की शाम युवक ने किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। आनन फानन में परिजनों ने उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। क्षेत्र के पारा कमाल गांव निवासी पिंटू राजभर 22 पुत्र संतलाल बुधवार की शाम पारिवारिक कलह से क्षुब्ध होकर घर में रखा किटनाशक पदार्थ का सेवन कर लिया। हालत गंभीर होने पर परिजन उपचार के लिए पुरुष चिकित्सालय लाया गया। जहां पर हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Must Read