Jaunpur News : तेजस टूडे खबर का हुआ असरः पचहटियां में दस दिनों ठप जलापूर्ति पुनः हुई शुरू
विपिन सैनी
जौनपुर। नगर के पचहटियां क्षेत्र में दस दिनों से ठप जलापूर्ति गुरुवार शाम से बहाल हो गई। जल निगम पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से पिछले 10 दिनों से पचहटियां के चौहान बस्ती सहित लगभग सौ घरों में जलापूर्ति ठप थी। जनता की समस्या को तेजज टूडे ने संज्ञान लेते हुए बीते 6 अप्रैल के अंक में पाइप लाइन क्षतिग्रस्त होने से दस दिनों से जलापूर्ति ठप शीर्षक से खबर को प्रमुखता से प्रकाशित किया।

खबर का हुआ असर और जेई योगेश त्रिपाठी ने तत्काल क्षतिग्रस्त पाइप लाइन की मरम्मत करवाकर गुरुवार सायंकाल जलापूर्ति बहाल कर दी। उन्होंने स्वयं मौके पर जाकर स्थिति की निगरानी किया। चौहान बस्ती सहित आस-पास के लगभग सौ घरों में जलापूर्ति होते ही लोग खुशी से झूम उठे। मदन चौहान, सरिता, बंटी साहू, खुशबू, चंचल, मंगरू, संतोष चौहान, नितिन आदि क्षेत्रवासियों ने तेजस टूडे के प्रति आभार प्रकट किया।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















