Jaunpur News : अज्ञात कारण से लगी आग से नगदी सहित गृहस्थी का सामान स्वाहा
धीरज सोनी
मुफ्तीगंज, जौनपुर। केराकत कोतवाली क्षेत्र के कटका गांव में राम सेवक के रिहायसी मड़हे में अज्ञात कारणों से लगी आग से मड़हे में रखे दस हजार नगदी सहित गृहस्थी का सारा सामान जलकर राख हो गया। मड़हे में सोई रामसेवक की वृद्ध मां को कड़ी मशक्कत के बाद मड़हे में से निकालते समय हाथ पैर झुलस गया जिनका उपचार क्षेत्र के एक निजी चिकित्सक के यहाँ चल रहा है।

ग्रामीणों के अथक प्रयास के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका। रामसेवक के अनुसार मड़हे में रखा गृहस्थी का सारा सामान, अनाज, खटिया, चौकी, रजाई, गद्दा, कुर्सी, कपड़ा, दस हजार नगदी सहित सब कुछ देखते-देखते जलकर राख हो गया। सिर्फ तन पर पड़ा कपड़ा ही बचा है खाने पीने का कोई सामान नही बचा है। रामसेवक के पास रहने के लिए सिर्फ दो मड़हा ही था। पीड़ित द्वारा घटना की सूचना तहसील प्रशासन को सूचना दे दी गई है।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।
















