Jaunpur News : बारात में आये व्यक्ति की बाइक चोरी
सौरभ सिंह
सिकरारा, जौनपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के लेधुआ गांव में मंगलवार की रात आयी बारात में एक व्यक्ति की बाइक चोरी हो गई। पीड़ित ने सुबह थाने पहुँचकर तहरीर दी। जानकारी के अनुसार उक्त गांव के संजय सिंह के यहां शादी थी।

जलालपुर थाना क्षेत्र के नहोरा गांव के प्रदीप कुमार सिंह शादी में शरीक होने अपनी बाइक से पहुंचे थे। द्वारचार के बाद जब वे खाना खाने के बाद घर वापस जाने के लिये बाइक की तरफ गये तो बाइक नदारत थी। काफी खोजबीन के बाद पता न चलने पर सुबह सिकरारा थाने पहुँचकर तहरीर दी।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















