Jaunpur News : जन आरोग्य समिति की बैठक सम्पन्न
कृष्णा सिंह
पतरही, जौनपुर। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोपा स्थित आयुष्मान भारत आरोग्य स्वास्थ्य उपकेंद्र पर जन आरोग्य समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण, चिकित्सकीय सेवाओं, गैर संचारी रोग का स्क्रीनिंग, कुपोषण, शराब, तम्बाकू एवं नशीले पदार्थों से होने वाली बीमारी, योगा, ऑनलाइन ई-संजीवनी के माध्यम से इलाज आदि विषयों पर चर्चा की गई।

इस मौके पर सुमन पाल, ग्राम प्रधान चन्द्रकेश जायसवाल, एएनएम रंजना यादव, आशा कार्यकत्री रेखा, पुष्पा, वंदना, उषा, आशा, सीमा सिंह, ग्राम पंचायत सदस्य राजेश कुमार शर्मा, राजनाथ यादव, बसंत लाल, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव आदि मौजूद रहे।
आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।















