HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 135वाँ जन्म महोत्सव 19...

JAUNPUR NEWS : ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 135वाँ जन्म महोत्सव 19 फरवरी को

JAUNPUR NEWS : ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 135वाँ जन्म महोत्सव 19 फरवरी को

जौनपुर। बंदे पुरुस्तोमम उद्घोष के साथ परम प्रेममय श्री श्री ठाकुर अनुकूल चन्द जी का 135वाँ जन्म महोत्सव 19 फरवरी को प्रातः 4 बजे से बीआरपी इंटर कॉलेज के मैदान में सत्संग विहार जौनपुर के तत्वावधान में धूमधाम से मनाया जायेगा।

महोत्सव की तैयारियां जोरों पर चल रही है। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री श्री ठाकुर अनुकूल जी जन्मोत्सव समारोह में प्रातः साढ़े चार बजे से पांच बजे तक वेद मांगलिक शहनाई, प्रातः पांच से साढ़े पांच बजे तक उषा कीर्तन व प्रभातफेरी बाल भोग प्रातः साढ़े छह से सात बजे तक सर्वधर्म ग्रंथ पाठ एवं भजन होगा।

इसके साथ ही प्रातः साढ़े आठ बजे वीआरपी कॉलेज मैदान से ठाकुरजी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी जो नगर भ्रमण के बाद वापस वीआरपी मैदान में दस बजे तक आएगी। शोभायात्रा में अनेक प्रकार के ठाकुरजी की झांकियां होंगी। उसके बाद मैदान कार्यक्रम स्थल पर ही संगीतांजलि, मातृ सम्मेलन, धर्म सभा, विशाल भंडारा के साथ साथ मेडिकल कैम्प, भजन संध्या का कार्यक्रम होगा।

दिन में 12 बजे धर्मसभा में श्री श्री ठाकुर जी की बहुआयामी दिव्य भावधारा की वर्तमान में प्रासंगिता पर व्याख्यान होगा। कार्यक्रम का समापन समवेत विनती के साथ शाम 6 बजे होगा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सत्संग विहार के सचिव काली प्रसाद सिंह एडवोकेट, डॉ. नीलेश श्रीवास्तव, डॉ. पंखुड़ी श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी शशिराज सिन्हा ने जनपदवासियों से महोत्सव में भाग लेने की अपील किया है।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read