HomeJaunpurJAUNPUR NEWS : जिले में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 253 केन्द्रों पर...

JAUNPUR NEWS : जिले में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 253 केन्द्रों पर 178261 विद्यार्थियों देंगे परीक्षा

JAUNPUR NEWS : जिले में हाईस्कूल व इण्टरमीडिएट के 253 केन्द्रों पर 178261 विद्यार्थियों देंगे परीक्षा

परीक्षा को सकुशल, शान्तिपूर्वक व नकलविहीन सम्पन्न कराने को लेकर हुई बैठक
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ.प्र. प्रयागराज द्वारा 16 फरवरी से 04 मार्च 2023 तक संचालित होने वाली हाईस्कूल एवं इंण्टरमीडिएट परीक्षा वर्ष 2023 को सुचितापूर्ण, शान्तिपूर्वक व नकलविहीन एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से समस्त केन्द्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त/वाह्य केन्द्र व्यवस्थापकों का परीक्षा पूर्व तैयारियों के सम्बन्ध में जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा व पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा की उपस्थिति में टीडी कालेज के मार्कण्डेय हाल में बैठक सम्पन्न हुई।

जिलाधिकारी ने शांतिपूर्ण, शुचितापूर्ण परीक्षा सम्पादित कराने हेतु निर्देश देते हुए कहा कि वर्ष 2023 की बोर्ड परीक्षा हेतु निर्धारित समस्त परीक्षा केन्द्रों में प्रश्न पत्र रखे जाने हेतु एक पृथक कक्ष को स्ट्रांग रूम बनाया जाय। उन्होंने स्ट्रांग रूम में किसी अधिकारी/कर्मचारी का मोबाइल फोन के साथ प्रवेश वर्जित होगा। पेपर डबल लॉक में होना चाहिये व स्ट्रांग रूम में सीसीटीवी कैमरा लगा होना चाहिये।

उन्होंने बताया कि जिला विद्यालय निरीक्षक के दफ्तर में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिलाधिकारी ने कहा कि संबंधित लोग परीक्षा शुरु होने के एक घंटा पहले केंद्र पर पहुंचे। अगर समय से नहीं पहुंचते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने कहा कि केंद्र व्यवस्थापक यह सुनिश्चित भी करें कि विद्यालय में टॉयलेट, पानी, साफ सफाई की व्यवस्था होनी चाहिये।

उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी तक फोटोकॉपी प्रतिबंधित रहेगी। कोई भी विद्यार्थी मोबाइल लेकर परीक्षा केंद्र में नहीं जायेगा। उन्होंने सभी केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि है आप लोग की जिम्मेदारी है कि शासन की मंशा के अनुरूप परीक्षा सकुशल व सुचितापूर्ण संपन्न कराएं। पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल शर्मा द्वारा शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिये सभी आवश्यक सुरक्षा प्रदान करने हेतु आश्वासन दिया गया।

बैठक में जिला विद्यालय निरीक्षक नरेन्द्र देव ने शुचितापूर्ण नकलविहीन परीक्षा सम्पन्न कराने के लिये विस्तृत निर्देश दिये। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राम अक्षयबर चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. गोरख नाथ पटेल, रमेश यादव आदि उपस्थित रहे।

आधुनिक तकनीक से करायें प्रचार, बिजनेस बढ़ाने पर करें विचार
हमारे न्यूज पोर्टल पर करायें सस्ते दर पर प्रचार प्रसार।

Jaunpur News: Two arrested with banned meat

Jaunpur News : 22 जनवरी को होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन

Job: Correspondents are needed at these places of Jaunpur

बीएचयू के छात्र-छात्राओं से पुलिस की नोकझोंक, जानिए क्या है मामला

Must Read